कर्नाटक: भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर
कर्नाटक की कई नदियों के जल संग्रह क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ऊपरी बहाव क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
बेंगलुरु, 13 सितंबर: कर्नाटक की कई नदियों के जल संग्रह क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ऊपरी बहाव क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के सूत्रों ने बताया कि कृष्णा, भद्रा, तुंग, भीमा, घाटप्रभा, मालप्रभा, मार्कंडेय, हिरण्याक्षी और कई छोटी नदिया एवं उनकी सहायक नदियां ‘‘उफान पर हैं और खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.’’ Karnataka: 7 साल के बच्चे ने पैंट में किया शौच, गुस्साए टीचर ने उसके ऊपर फेंका गर्म पानी, बुरी तरह झुलसा.
उन्होंने बताया कि नदियों में उफान की वजह से बेलगावी, बागलकोट, विजयपुरा, चिक्कमगलुरु, उत्तर कन्नड और कोडागु जिले प्रभावित हैं. सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से बेलगावी के गोकक शहर और बागलकोट के कुछ हिस्से बाढ़ से ग्रस्त हैं.
सूत्रों ने बताया कि भीमा नदी पर बने बैराज के 11 दरवाजों को खोला गया है और करीब एक लाख क्यूसेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी छोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि हिडकल बांध के दरवाजे भी खोले गए हैं और करीब 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.
खबरों के मुताबिक बेलगावी के चिक्कोडी, रामदुर्गा, निपपानी और खानपुर तालुका में, बागलकोट जिले के मुधोल तालुक और उत्तर कन्नड जिले के हन्नावर में कई पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि चारमाडी घाट के कुछ हिस्सों में भूस्खलन की खबर है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

