Karnataka: चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त
कर्नाटक आबकारी विभाग ने लोकसभा चुनाव से पहले मैसुरु ग्रामीण जिले के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त की है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी.
बेंगलुरु, 5 अप्रैल : कर्नाटक आबकारी विभाग ने लोकसभा चुनाव से पहले मैसुरु ग्रामीण जिले के चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त की है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. आयकर विभाग और स्थैतिक निगरानी दल(एसएसटी) ने 3.53 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की है.
आयोग के मुताबिक बृहस्पतिवार को चामराजनगर से 98.52 करोड़ रुपये की 1.22 करोड़ लीटर बियर जब्त की गई. आयोग ने बताया कि आयकर विभाग ने बेंगलुरु उत्तर लोकसभा क्षेत्र से 2.20 करोड़ रुपये जब्त किए हैं. यह भी पढ़ें : CBSE Board Exam Pattern Change: सीबीएसई बोर्ड 11वीं 12वीं की परीक्षा के पैटर्न में किया गया बदलाव
वहीं कलबुर्गी जिले के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र में जांच के दौरान 35 लाख रुपये और उडुपी-चिकमंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई. कर्नाटक में दो चरणों में- 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

