देश की खबरें | पॉन्जी योजना को छिपाने के आरोप में कर्नाटक सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'आईएमए पॉन्जी योजनाओं' को छिपाने के आरोप में कर्नाटक सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 20 अक्टूबर 'आईएमए पॉन्जी योजनाओं' को छिपाने के आरोप में कर्नाटक सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है ।

तीन दिन पहले जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक ई बी श्रीधर, पुलिस निरीक्षक एम रमेश तथा उप निरीक्षक पी गौरीशंकर को निलंबित कर दिया है ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आदेश में कहा गया है कि ये अधिकारी निलंबन के दौरान कर्नाटक सिविल सेवा नियमावली की नियम संख्या 98 के तहत निर्वहन भत्ता प्राप्त करेंगे।

इसमें यह भी कहा गया है ​कि मुख्यालय छोड़ने से पहले उन्हें सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी ।

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

इस घोटाले को कॉमर्शियल स्ट्रीट पुलिस थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया था। इस दौरान श्रीधर आर्थिक अपराध शाखा में बतौर उपाधीक्षक जबकि दो अन्य अधिकारी कॉमर्शियल स्ट्रीट पुलिस थाना में निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक के तौर पर तैनात थे ।

आदेश में कहा गया है कि मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने इन अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है । विशेष सीबीआई अदालत में दायर इस आरोप पत्र में कहा गया है कि इन अधिकारियों ने निवेशकों एवं जमाकर्ताओं की जगह योजना के संचालक मोहम्मद मंसूर खान के हितों की रक्षा की थी ।

यह घोटाला जून 2019 में प्रकाश में आया था, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों से चार हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\