एजेंसी न्यूज

Karnataka: मंगलुरु में एक घर में परिवार के चार सदस्य मृत मिले

कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार को एक घर में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान नागेश शेरिगुप्पी (30), उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी (26), बेटी सपना (8) और बेटे समर्थ (4) के रूप में हुई है.

Karnataka: मंगलुरु में एक घर में परिवार के चार सदस्य मृत मिले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मंगलुरु, 8 दिसंबर : कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार को एक घर में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान नागेश शेरिगुप्पी (30), उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी (26), बेटी सपना (8) और बेटे समर्थ (4) के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि नागेश ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली.

सूत्रों ने बताया कि नागेश का शव घर की छत से लटका पाया गया, जबकि अन्य को जहर देकर मार डाला गया था. परिवार बागलकोट जिले के बिलगी तालुक के सुनग गांव का रहने वाला था. सूत्रों ने बताया कि नागेश ड्राइवर के तौर पर काम करता था जबकि विजयलक्ष्मी सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करती थी. यह भी पढ़ें :जरुरी जानकारी | डिजिटल मुद्रा के साथ साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी मुख्य चुनौतियां: आरबीआई

विजयलक्ष्मी अक्टूबर में लापता हो गई थी और नागेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. विजयलक्ष्मी के वापस आने के बाद मामले को बंद कर दिया गया. विजयलक्ष्मी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति से झगड़े के बाद कुछ दिन के लिए अपनी दोस्त के घर चली गई थी. शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार, डीसीपी हरिराम शंकर व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2021 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).