देश की खबरें | कर्नाटक : चित्रदुर्ग के एक गांव में डीआरडीओ का मानव रहित विमान दुर्घटनाग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एक मानव रहित विमान (यूएवी) तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 20 अगस्त कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एक मानव रहित विमान (यूएवी) तकनीकी गड़बड़ी के कारण रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डीआरडीओ ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ियों की जांच की जा रही है, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह मानव रहित विमान - तापस 07 ए-14, जिले के हिरियूर तालुक स्थित वड्डिकेरे गांव के बाहर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

डीआरडीओ ने एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर लिखा, ‘‘यह घटना उस वक्त हुई जब डीआरडीओ का यह यूएवी परीक्षण उड़ान पर था। तापस ने आज सुबह कर्नाटक के एटीआर चैलकेरे से परीक्षण के लिये उड़ान भरी थी।’’

इसने कहा, ‘‘तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।’’

घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरों से पता चलता है कि दुर्घटना के बाद यूएवी टूट गया और उसके पुर्जे खेतों में बिखर गये।

दुर्घटना के वक्त तेज आवाज आने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\