देश की खबरें | कर्नाटक ने ‘ओमीक्रोन’ से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पता चलने के मद्देनजर केंद्र सरकार से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आनेवाले यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 28 नवंबर कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पता चलने के मद्देनजर केंद्र सरकार से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आनेवाले यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को यह जानकारी दी।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कोविड-19 का नया स्वरूप विदेश में सामने आया है, जो मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना में पाया गया है। यूरोपीय देशों ने प्रतिबंध लगा दिए हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नए स्वरूप को चिंता पैदा करने वाला करार देते हुए सतर्क रहने को कहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने केंद्र सरकार से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना के यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है।’’ बोम्मई ने कहा कि नए स्वरूप के प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि यह बेहद संक्रामक है और भारत अलर्ट पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ भारत अलर्ट पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक बुलाई थी और अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसे ध्यान में रखते हुए हमने भी राज्य में शनिवार को बैठक बुलाई थी। अब तक राज्य में इस स्वरूप का मामला सामने नहीं आया है।’’

बोम्मई ने कहा कि उन्होंने उन देशों से आने वाले लोगों के लिए हवाईअड्डे पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं, जो उन देशों के लोगों के संपर्क में हैं, जहां ओमीक्रोन के मामले सामने आए।

केरल से आने वाले लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की अत्यधिक संभावना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दक्षिण कन्नड़, मदिकेरी, चामराजनगर और मैसुरू जिलों में एहतियाती उपायों के आदेश दिए हैं, जो चौबीसों घंटे प्रभावी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें राज्य में प्रवेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक देने के लिए भी अनुमति मांगेगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार कर्नाटक में टीके की पहली खुराक 91 फीसदी लोगों की दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दूसरी खुराक देने की दर अभी 58 फीसदी है और दिसंबर अंत तक 70 फीसदी लक्ष्य रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\