देश की खबरें | कर्नाटकः कांग्रेस विधायक नारायण राव का कोविड-19 से निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 24 सितंबर कोरोना वायरस संक्रमण का यहां एक अस्पताल में इलाज करा रहे कांग्रेस विधायक बी नारायण राव (65) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी।

मणिपाल अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय ने एक बयान में कहा, '' कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद उत्तरी कर्नाटक के बीदर जिले की बसावाकल्याण सीट से विधायक राव को एक सिंतबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।''

यह भी पढ़े | मुंबई: रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके मुताबिक, अपराह्न 3 बजकर 55 मिनट पर राव का निधन हो गया।

राय ने कहा कि राव के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत नाजुक थी।

यह भी पढ़े | Congress MLA B Narayan Rao Passes Away: कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते एक सितंबर से अस्पताल में थे भर्ती.

उन्होंने कहा कि विधायक वेंटिलेंटर पर थे और विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहा था।

उन्होंने राव के परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)