देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कलाकारों के लिए वित्तीय सहायता की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने उन कलाकारों के लिए 6.23 करोड़ रुपये के वित्तीय सहयोग योजना की शुरुआत की जो कोविड-19 लॉकडाउन के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा दूसरी लहर के लिए घोषित पैकेज का यह हिस्सा है।

बेंगलुरू, 22 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने उन कलाकारों के लिए 6.23 करोड़ रुपये के वित्तीय सहयोग योजना की शुरुआत की जो कोविड-19 लॉकडाउन के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा दूसरी लहर के लिए घोषित पैकेज का यह हिस्सा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 20 हजार से अधिक कलाकारों को तीन-तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी और इसे सीधा अंतरण लाभ के तहत उनके खाते में भेजा जाएगा।

सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए 2050 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी और फूल, फल तथा सब्जी उत्पादकों, निर्माण कामगारों, रेहड़ी-पटरी वालों को उनके खाते में राशि भेज दी गई है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘दूसरे क्षेत्र के लोगों को जल्द ही लाभ मिलेगा... पहली लहर के दौरान कलाकारों को सहायता राशि दी गई थी। इस बार भी सरकार ने उनकी सहायता की है। सेवासिंधु ऐप के माध्यम से आवेदन मंगाए गए हैं और दस्तावेजों की समीक्षा की गई है।’’

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की गई और लाभार्थी डीबीटी ऐप के मार्फत आधार से जुड़े अपने बैंक खाते में राशि अंतरण की सूचना पा सकेंगे।

कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री अरविंद लिंबावाली ने कहा कि पहली लहर के दौरान 17 हजार से अधिक कलाकारों को सहायता दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू