देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकारों पर नशीली दवाओं संबंधी अपराधों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य में नशीली दवाओं संबंधी अपराधों की ओर से आंखें मूंद रखी थीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 10 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य में नशीली दवाओं संबंधी अपराधों की ओर से आंखें मूंद रखी थीं।

मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह 10 साल से अधिक समय से चल रहा था लेकिन पिछली सरकारों ने इस की ओर से आंखें मूंद ली थीं। इस बार हम इसकी गहन जांच कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | 2G Spectrum Case: 2जी घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस.

वह फिल्म अभिनेताओं, राजनेताओं और बड़े कारोबारियों के बच्चों सहित राज्य के बड़े लोगों में नशे के कारोबार और अपराध की पुलिस जांच पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

यह भी पढ़े | कांग्रेस का हमला- बिहार चुनावों के लिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ट्रंप कार्ड बना रही बीजेपी : 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘किसी को भी बख्शने का कोई सवाल ही नहीं है। जो कोई भी इसमें शामिल है, उसकी विस्तृत जांच की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि जांच में कई लोगों के बारे में जानकारी मिली है । उन्होंने वादा किया कि सरकार आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\