एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक : लॉरी से जा टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के होलालकेरे के पास सोमवार तड़के एक कार ने एक लॉरी को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक : लॉरी से जा टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 12 मई कर्नाटक के होलालकेरे के पास सोमवार तड़के एक कार ने एक लॉरी को कथित तौर पर टक्कर मार दी जिससे कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला यह परिवार उडुपी जा रहा था और इस दौरान सुबह करीब चार बजे यह दुर्घटना हो गई।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कार चालक को वाहन चलाते समय कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई और वह विपरीत लेन में चला गया, जिससे मंगलुरु से बल्लारी की ओर जा रही लॉरी से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक महिला सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कार चालक को चोटें आई हैं, लेकिन अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसका चित्रदुर्ग के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).