एजेंसी न्यूज

Karnataka by-Elections: सिन्डगी विधानसभा सीट पर भाजपा, हांगल पर कांग्रेस आगे

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना शुरू होने के पहले कुछ घंटों में आए शुरुआती रुझानों में सिन्डगी सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है जबकि हांगल में कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है. निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Karnataka by-Elections: सिन्डगी विधानसभा सीट पर भाजपा, हांगल पर कांग्रेस आगे
भाजपा (Photo Credits : File Photo: Wikimedia Commons)

बेंगलूरू, 2 नवंबर : कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में डाले गए मतों की गणना शुरू होने के पहले कुछ घंटों में आए शुरुआती रुझानों में सिन्डगी सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है जबकि हांगल में कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है. निर्वाचन अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अभी तक सिन्डगी में भाजपा के रमेश भूसानुर 15,950 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. उन्हें 41,398 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस के अशोक मानागुली को 25,448 मत मिले हैं. हांगल में कांग्रेस के श्रीनिवास माने 1,498 मतों से आगे चल रहे हैं और उन्हें अब तक 27,244 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिवराज सज्जनार को 25,746 मत मिले हैं.

जनता दल (सेक्यूलर) की सिन्डगी से उम्मीदवार नाजिया शकील अहमद अंगाड़ी और हांगल से नियाज शेख तीसरे स्थान पर हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और अगले कुछ घंटों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों खासतौर से मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. सिन्डगी विधानसभा सीट पर करीब 69.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था जबकि हांगल सीट पर 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ था. दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यह भी पढ़ें : Bihar Bypoll Result: बिहार में महागठबंधन तोड़ने के नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं

सिन्डगी से जद(एस) विधायक एम सी मानागुली और हांगल से भाजपा के सी एम उडासी के निधन के कारण, इन सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी. अभी तक के रुझानों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘‘अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी है, करीब दो घंटे में स्थिति साफ हो पाएगी. हमें विश्वास है कि भाजपा दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).