एजेंसी न्यूज

Karnataka: विधानसभा से 18 भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द करने पर चर्चा के लिए 25 मई को बैठक

कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य विधानसभा से भाजपा के 18 विधायकों का निलंबन रद्द करने पर चर्चा के लिए 25 मई को मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता की बैठक होगी.

Karnataka: विधानसभा से 18 भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द करने पर चर्चा के लिए 25 मई को बैठक

बेंगलुरु, 22 मई : कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य विधानसभा से भाजपा के 18 विधायकों का निलंबन रद्द करने पर चर्चा के लिए 25 मई को मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता की बैठक होगी.

एक अभूतपूर्व कदम के तहत, विधायकों को 21 मार्च को कर्नाटक विधानसभा से ‘‘अनुशासनहीनता’’ दिखाने और अध्यक्ष का ‘‘अनादर’’ करने के लिए छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद जब उन्होंने सदन छोड़ने से इनकार कर दिया तो मार्शलों ने उन्हें बलपूर्वक सदन से बाहर निकाल दिया. यह भी पढ़ें : श्रीनगर में मई में पिछले छह दशकों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

पाटिल ने कहा, ‘‘विधायकों के निलंबन का मुद्दा मंत्रिमंडल की बैठक में उठा. मुख्यमंत्री (सिद्धरमैया) को कैबिनेट द्वारा निर्णय लेने और अध्यक्ष के साथ चर्चा करने के लिए अधिकृत किया गया है. पच्चीस मई की शाम को एक बैठक होगी जिसमें अध्यक्ष (यू टी खादर), मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, विपक्ष के नेता (आर अशोक) और अध्यक्ष द्वारा उल्लेखित कोई भी व्यक्ति शामिल होगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).