देश की खबरें | करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर ने बुधवार को कहा कि उनके यहां दूसरा बच्चा होने वाला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अगस्त बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर ने बुधवार को कहा कि उनके यहां दूसरा बच्चा होने वाला है।

दोनों ने एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर करीना के गर्भधारण की सूचना दी और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के धरावी में 9 नए मरीज पाए गए: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वक्तव्य में कहा गया, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में नया सदस्य आने वाला है! सभी शुभचिंतकों को उनके प्रेम और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

करीना (39) ने अपने पहले बच्चे तैमूर को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

उस समय बच्चे का नाम तैमूर रखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर तैमूर नाम के मूल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे । पैदा होने के कुछ समय बाद ही तैमूर इंटरनेट पर छा गए थे और आज भी पैपरात्जी चौबीस घंटे उसकी तस्वीरे लेने को बेताब रहते हैं ।

49 वर्षीय सैफ ने पांच साल के प्रेम प्रसंग के बाद करीना से अक्टूबर 2012 में शादी की थी । इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी जिससे उनकी अभिनेत्री बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\