खेल की खबरें | करण सिंह आईटीएफ कलबुर्गी ओपन के क्वार्ट फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के चौथे वरीय करण सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां हमवतन नितिन कुमार सिन्हा को सीधे सेट में हराकर आईटीएफ कलबुर्गी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कलबुर्गी (कर्नाटक), 21 नवंबर भारत के चौथे वरीय करण सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां हमवतन नितिन कुमार सिन्हा को सीधे सेट में हराकर आईटीएफ कलबुर्गी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

करण ने नितिन के खिलाफ 6-4 6-3 की आसान जीत दर्ज की।

करण के अलावा तीन और भारतीय खिलाड़ी अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहे।

अपने जन्मदिन के दिन पांचवें वरीय आर्यन सिंह ने मनीष सुरेश कुमार को 6-3 6-3 से हराया जबकि सातवें वरीय देव जाविया ने इंडोनेशिया के मोहम्मद रिफकी फित्रियादी को 5-7 6-2 6-2 से शिकस्त दी।

सिद्धार्थ रावत ने भारतीय-अमेरिकी आदित्य गणेशन को 6-3 7-6 से हराया।

स्थानीय खिलाड़ी एसडी प्रज्जवल देव को रूस के बोग्डन बोबरोव ने 6-2 6-3 से हराया।

शीर्ष वरीय खुमोयुन सुल्तानोव ने भारत के क्वालीफायर धीरज कोदांचा श्रीनिवासन को 6-4, 6-0 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार