देश की खबरें | करण जौहर की फिल्म ‘‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’’ सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि अभिनेत्री जान्हवी कपूर अभिनीत उनकी आगामी फिल्म ‘‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार न कर सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की पूरी तैयारी है।

जियो

मुंबई, नौ जून फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि अभिनेत्री जान्हवी कपूर अभिनीत उनकी आगामी फिल्म ‘‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार न कर सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की पूरी तैयारी है।

फिल्म तत्कालीन फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली लड़ाकू विमान की पहली महिला चालक थीं।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: कोविड-19 से पॉजिटिव BMC डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दिक्षित का निधन, जल आपूर्ति विभाग में थे तैनात.

जौहर ने ट्विटर पर इससे जुड़ी एक मिनट लंबी क्लिप पोस्ट की।

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘‘उनकी प्रेरणादायक यात्रा ने इतिहास रचा है। यह उनकी कहानी है। गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रही है।’’

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा होना बाकी है।

जी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पहले 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद होने के चलते अभी फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कई फिल्म निर्माताओं ने सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार न कर अपनी फिल्मों को सीधे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका