देश की खबरें | कन्नड़ अभिनेता दिगंत और अभिनेत्री ऐन्द्रिता से मादक पदार्थ मामले में सीसीबी ने की पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन से जुड़े मामले में बुधवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेता-दंपति दिगंत मचाले और ऐन्द्रिता राय से चार घंटे तक पूछताछ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 16 सितंबर कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन से जुड़े मामले में बुधवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेता-दंपति दिगंत मचाले और ऐन्द्रिता राय से चार घंटे तक पूछताछ की।

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि जरूरत पड़ने पर दोनों को बाद में भी सीसीबी द्वारा तलब किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Mumbai: मालवणी में ड्राइवर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, देखें वायरल वीडियो.

उन्होंने कहा, “इस मामले में, हमने दिगंत और ऐन्द्रिता राय को तलब किया था और वे पूछताछ के लिए आए। विस्तार से पूछताछ की गई और हमें ढेर सारी सूचना मिली।”

सीसीबी अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद दिगंत ने संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच प्रगति पर है और वह तथा उनकी पत्नी जांच में सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Riots Case: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की दंगों की साज़िश से जुड़ी 10 हजार पेज की चार्जशीट.

अभिनेता ने कहा, “सीसीबी द्वारा दोबारा बुलाए जाने पर हम पुनः आएंगे।”

इस बीच बेनाल्ड उडना नामक एक अफ्रीकी नागरिक को शहर की रेव पार्टियों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पाटिल ने कहा, “वह पार्टियों में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाला अहम व्यक्ति है।”

उडना को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\