देश की खबरें | कन्हैया कुमार ने फडणवीस की ‘वोट धर्मयुद्ध’ टिप्प्णी को लेकर उनके खिलाफ निजी तौर पर कटाक्ष किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बृहस्पतिवार को ‘वोट धर्मयुद्ध’ से ‘वोट जिहाद’ का मुकाबला करने संबंधी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की हालिया टिप्पणी की आलोचना करते हुए उनके खिलाफ निजी तौर पर कटाक्ष किया।
नागपुर, 14 नवंबर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बृहस्पतिवार को ‘वोट धर्मयुद्ध’ से ‘वोट जिहाद’ का मुकाबला करने संबंधी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की हालिया टिप्पणी की आलोचना करते हुए उनके खिलाफ निजी तौर पर कटाक्ष किया।
कुमार ने पूछा कि क्या आम लोग यह ‘धर्मयुद्ध’ लड़ेंगे, जबकि नेताओं के बच्चे इन सब से दूर विदेश में पढ़ाई करेंगे।
उन्होंने नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर कांग्रेस के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘या यह होगा कि हम ‘धर्म’ की रक्षा के लिए लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री की पत्नी इंस्टाग्राम रील बनाएं।’’
कुमार ने कहा कि अगर ‘धर्म’ की रक्षा करने की जरूरत है, तो हर कोई इसे मिलकर करेगा।
हाल ही में एक रैली में, फडणवीस ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में ‘वोट जिहाद’ हुआ और एक विशेष समुदाय के सदस्यों ने सुनिश्चित किया कि भाजपा को उनके वोट न मिले।
उन्होंने दावा किया कि मालेगांव में इस वोटिंग पैटर्न के कारण महायुति धुले लोकसभा सीट हार गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

