देश की खबरें | कंगना रनौत पहुंचीं मुंबई, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हवाईअड्डे पर किया विरोध प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार दोपहर यहां पहुंचीं। हालांकि, मुंबई पुलिस के बारे में उनके बयान के कारण शिवसेना कार्यकर्ताओं ने यहां हवाईअड्डे पर उनका विरोध किया।
मुंबई, नौ सितंबर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बुधवार दोपहर यहां पहुंचीं। हालांकि, मुंबई पुलिस के बारे में उनके बयान के कारण शिवसेना कार्यकर्ताओं ने यहां हवाईअड्डे पर उनका विरोध किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगना के यहां हवाईअड्डे पर आगमन के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उपनगरीय खार स्थित उनके आवास ले जाया गया।
कंगना, चंडीगढ़ से विमान के जरिए अपराह्न करीब ढाई बजे मुंबई पहुंचीं।
काले झंडे लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं को हवाईअड्डे के बाहर देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
आरपीआई (ए) और करणी सेना के कार्यकर्ता भी कंगना के समर्थन में वहां एकत्र थे। आरपीआई (ए) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने घोषणा की थी कि कंगना के मुंबई आने पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा करेंगे।
ये सभी कार्यकर्ता हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 के बाहर एकत्र थे।
अधिकारी ने बताया , ‘‘अभिनेत्री को केंद्रीय सुरक्षा बल और मुंबई पुलिस के कर्मी उन्हें सुरक्षा घेरे में हवाईअड्डे से बाहर ले गये।’’
अभिनेत्री को केंद्र द्वारा वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
खार स्थित उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। आवास के पास शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता भी जमा हैं।
मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद अभिनेत्री ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।
इस बीच, बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगला में अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया। हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय ने इस कार्य पर रोक लगा दी और यह जानना चाहा है कि बीएमसी ने उनके घर में कैसे प्रवेश किया, जब वहां कोई नहीं उपस्थित था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)