देश की खबरें | कंगना रनौत और उनकी बहन को पुलिस के सामने पेश होने के लिए मिला दूसरा नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अपनी टिप्पणियों के जरिये विभिन समुदायों के बीच कथित तौर पर वैमनस्य को बढ़ावा देने के मामले में बयान दर्ज कराने के लिये दूसरा नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन नवंबर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अपनी टिप्पणियों के जरिये विभिन समुदायों के बीच कथित तौर पर वैमनस्य को बढ़ावा देने के मामले में बयान दर्ज कराने के लिये दूसरा नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके पहले बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री और उनकी बहन को बयान दर्ज कराने के लिए 21 अक्टूबर को पहला नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव 2020: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 44.51 फीसदी मतदान हुआ: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि कंगना के वकील ने नोटिस का जवाब भेजा था जिसमें कहा गया था कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं और अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

बांद्रा पुलिस ने अब दोनों को इस मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए 10 नवंबर को थाने में मौजूद रहने के लिए दूसरा नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर उठाए सवाल तो शिवराज सिंह ने किया पलटवार, कहा-कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा एक बार फिर EVM पर फोड़ने को तैयार.

बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे।

यह शिकायत कंगना और उनकी बहन के कथित बयानों को लेकर की गई थी।

इसके बाद बांद्रा पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ भादसं की धारा 153-ए (विभिन्न धर्मों के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य जानबूझकर करना), 124-ए (राजद्रोह), 34 (साझा इरादे) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने अभिनेत्री और उनकी बहन को पुलिस के सामने पेश होने को भी कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव