देश की खबरें | कांची मठ ने राम मंदिर के लिए भेजे सोने-चांदी के सिक्के, अन्य सामान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांचीपुरम में कांची कामकोटि पीठ ने सोने और चांदी के सिक्के तथा कामाक्षी मंदिर से पवित्र मिट्टी को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल के लिए भेजा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, पांच अगस्त कांचीपुरम में कांची कामकोटि पीठ ने सोने और चांदी के सिक्के तथा कामाक्षी मंदिर से पवित्र मिट्टी को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल के लिए भेजा है।

कांची कामकोटि पीठ के 70 वें आचार्य श्री विजयेंद्र सरस्वती स्वामी ने बताया कि एकाम्बरनाथ स्वामी, कामाक्षी और भगवान विष्णु के अन्य मंदिरों से जमा की गयी मिट्टी को उड़ान से भूमि पूजन के पहले ही अयोध्या भेज दिया गया।

यह भी पढ़े | DMK MLA Suspended: पीएम मोदी की तारीफ करने पर DMK ने पार्टी विधायक विधायक कू का सेल्वम को किया निलंबित.

सदियों पुराने मठ के प्रमुख ने एक बयान में कहा है कि अपने पूर्ववर्ती और गुरु श्री जयेंद्र तथा चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती के आशीर्वाद के साथ दो ईंटें भी भेजी गयी हैं।

श्री विजयेंद्र सरस्वती ने कहा, ‘‘श्री जयेंद्र सरस्वती (69 वें आचार्य) और कांची मठ का अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के साथ बहुत करीबी संबंध रहा है। यह ईश्वर की इच्छा है।’’

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: असदुद्दीन ओवैसी बोले-पीएम ने राम मंदिर की आधारशिला रखकर शपथ का किया उल्लंघन, यह लोकतंत्र की हार और हिंदुत्व की सफलता का दिन.

उन्होंने कहा, ‘‘आचार्य ने विभिन्न समूहों से बात कर अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए कई बार प्रयास किए। उनकी इच्छा थी कि जल्द मंदिर बने ।’’

विजयेंद्र सरस्वती ने कहा, ‘‘संयोग से अयोध्या में भूमि पूजन और श्री जयेंद्र का जयंती समारोह पांच अगस्त को ही रहा है। यह श्री राम के प्रति श्री जयेंद्र की भक्ति और समर्पण को दिखाता है।’’

मठ के सूत्रों के मुताबिक कांची पीठ अयोध्या में राम मंदिर के लिए जयेंद्र सरस्वती की भूमिका पर दो ओं (तमिल और अंग्रेजी) में किताब लाने का विचार बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\