वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), दो अगस्त (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने थेम्बी कगातलाना के अंत में किये गये गोल की मदद से बुधवार को यहां इटली पर 3-2 की जीत से महिला विश्व कप के नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बनायी।
हिल्डा मगाइया ने 67वें मिनट में किये गये गोल से दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से बढ़त दिलायी।
इससे पहले आरियाना कारूसो ने 11वें मिनट में इटली को बढ़त दिलायी थी। बेनेडेटा ओरसी के 32वें मिनट में आत्मघाती गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका को बराबरी पर ला दिया।
कारूसो ने इटली के लिये 74वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर किया।
कगातलाना ने 90+2वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को नॉकआउट पहुंचा दिया, वहीं आठवीं रैंकिंग की इटली महज ड्रा से भी अगले दौर में पहुंच सकती थी।
दक्षिण अफ्रीका अब रविवार को राउंड 16 मैच में नीदरलैंड से खेलेगा। स्वीडन ग्रुप जी में अर्जेंटीना को 2-0 से हराकर शीर्ष पर रहा और अब उसका सामना गत चैम्पियन अमेरिका से होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY