पर्यावरण के लिये काम कर रहे इन प्रदर्शनकारियों ने मैदान पर नारंगी पाउडर डालने की कोशिश की लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रोका ।
इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो एक प्रदर्शनकारी को 50 मीटर तक ले गए और सीमा के पास सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया । दूसरे को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बाहर भेजा ।
बाद में बेयरस्टो इंग्लैंड के चेंजिंग रूम में गए क्योंकि उनके ऊपर पाउडर गिर गया था ।
लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा ,‘‘ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।’’
इस साल इस ग्रुप ने ब्रिटेन में कई खेल आयोजनों में बाधा पैदा की है । आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के दौरान उन्होंने इंग्लैंड टीम की बस को रोका । इसके अलावा प्रीमियर लीग फुटबॉल, प्रीमियरशिप रग्बी फाइनल, विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में भी बाधा पहुंचाई ।
इनका मकसद ब्रिटिश सरकार को नये ईंधन की लाइसेंसिंग और उत्पादन से रोकना है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY