देश की खबरें | एम्स ऋषिकेश के जूनियर रेजीडेंट डाक्टर ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां एम्स ऋषिकेश के एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली ।
ऋषिकेश, 14 सितंबर यहां एम्स ऋषिकेश के एक जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली ।
ऋषिकेश पुलिस के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि 26 वर्षीय डॉ शिवानंद बौन कर्नाटक के जिला बिदर का रहने वाला था और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष का छात्र था ।
मृतक बौन के शव को पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही एम्स स्टॉफ ने शवगृह में रखवा दिया ।
नेगी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर छात्रावास के कमरे का निरीक्षण करने पर वहां कुछ दवाइयां व इंजेक्शन मिले हैं जिन्हें पुलिस ने सील कर दिया है । मौत की सही वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।
एम्स ऋषिकेश की तरफ से कानून अधिकारी प्रदीप पांडे ने पुलिस को यह सूचना दी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)