देश की खबरें | 4 जून : चीन के थ्येनआनमन चौक पर निहत्थे युवा प्रदर्शनकारियों पर टूटा सेना का कहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। चार जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। ऐसी ही एक घटना चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसे इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है।

जियो

नयी दिल्ली, तीन जून इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है। चार जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। ऐसी ही एक घटना चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसे इतिहास में ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है।

इसके अलावा चार जून 2001 की एक और बड़ी घटना वह हुई जब ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने नेपाल की राज सत्ता संभाली। महाराजा ज्ञानेंद्र अब तक के इतिहास में दुनिया के अंतिम हिन्दू सम्राट के तौर पर दर्ज है। हालांकि वह कुछ साल ही नेपाल के सम्राट के पद पर रह पाए क्योंकि एक बड़े आंदोलन के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया।

यह भी पढ़े | अनाज, दाल, प्याज आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे से बाहर होंगे, दो अध्यादेश मंजूर.

देश दुनिया के इतिहास में चार जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

यह भी पढ़े | जम्मू एवं कश्मीर में जैश के शीर्ष कमांडर सहित 3 आंतकी ढेर.

1896: हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।

1919: अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।

1928: चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।

1929: जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।

1936 : हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म। उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है।

1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।

1944: अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।

1958 : तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल ने गढ़वाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 7011 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत शिखर को फतह किया।

1959: सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।

1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।

1970: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।

1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।

1982: इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया।

1989: चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई।

1991: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।

1997: दूरसंचार उपग्रह 2डी अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा।

2001: नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।

2003: डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं।

2006: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

2015: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट