देश की खबरें | 28 जुलाई : फिंगर प्रिंट को पहचान का जरिया बताने वाले जेम्स हर्शेल का जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर इनसान की उंगलियों की छाप अलहदा होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर इनसान की उंगलियों की छाप अलहदा होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | सचिन पायलट खेमे के विधायक हेमाराम चौधरी ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के साथ के 10 से 15 विधायक हमारे संपर्क में हैं: 27 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1586 : इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 3 हाईटेक कोविड लैब का उद्घाटन, बोले- बहुत से त्योहार आने वाले हैं, संक्रमण रोकने के लिए सावधानी रखनी है.

1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।

1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।

1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।

1914 : प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।

1914 : एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।

1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म। 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।

1979 : चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने।

1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

2001 : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।

2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।

2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी :आईआरए: ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\