एजेंसी न्यूज

17 जुलाई : कोविड के संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख के पार

अन्य घटनाओं की बात करें तो देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली. इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरूषों का अधिकार था.

17 जुलाई : कोविड के संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख के पार
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

अन्य घटनाओं की बात करें तो देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली. इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरूषों का अधिकार था.

देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया.

1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया.

1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए.

1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया.

1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने.

19.9 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई.

1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए.

1943 : ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया.

1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली यह भी पढ़ें : COVID-19: संक्रमण के पहले हफ्ते में 5 से ज्यादा लक्षण लंबे कोविड का खतरा

1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना.

1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे.

1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया.

2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा.

2008 : अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया.

2018 : हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन.

2020 : भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ ही बीमारी से संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई. महज तीन दिन के भीतर मरीजों की तादाद में एक लाख का इजाफा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).