देश की खबरें | जुडिथ रविन ने चेन्नई में अमेरिका की महावाणिज्य दूत का कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के चेन्नई में जुडिथ रविन ने अमेरिका की महावाणिज्य दूत का पदभार तत्काल प्रभाव से संभाल लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, छह सितंबर तमिलनाडु के चेन्नई में जुडिथ रविन ने अमेरिका की महावाणिज्य दूत का पदभार तत्काल प्रभाव से संभाल लिया है।

इससे पहले रविन पेरू के लीमा में अमेरिकी दूतावास में सेवा दे रही थी।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रविन ने अपनी नियुक्त पर कहा, " यह उनके लिए बड़े सम्मान की बात है कि वह दक्षिण भारत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी, खासकर, कोविड-19 महामारी के ऐतिहासिक तौर पर मुश्किल वक्त में।"

रविन वाशिंगटन में हैती के विशेष समन्वयक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय संबंध अधिकारी के तौर पर भी सेवा दे चुकी हैं।

यह भी पढ़े | Air Ticket: केंद्र सरकार का प्रस्ताव, लॉकडाउन के दौरान बुक एयर टिकटों का पूरा पैसा लौटाया जाए.

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, " मैं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में अमेरिका और भारत के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हूं।"

हार्वर्ड की पूर्व छात्रा रविन पाकिस्तान, डमिनिकन गणराज्य, सूडान और मैक्सिको में भी अलग-अलग राजनयिक पदों पर सेवा दे चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\