देश की खबरें | हिरासत में मौत के मामले में न्यायिक आयोग ने सरकार को रिपोर्ट दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में इदुक्की जिले के एक थाने में पुलिस की हिरासत में हुई एक आरोपी की मौत की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पी विजयन को सौंप दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, सात जनवरी केरल में इदुक्की जिले के एक थाने में पुलिस की हिरासत में हुई एक आरोपी की मौत की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पी विजयन को सौंप दी।

न्यायमूर्ति के नारायण कुरूप ने करीब 150 पन्नों की रिपोर्ट विजयन को सौंपी।

के राजकुमार (49) की 21 जून 2019 को मौत हो गई थी। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 12 जून को उनको हिरासत में लिया था और 16 जून को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था।

लोगों के विरोध के बाद राज्य सरकार ने हिरासत में मौत से संबंधित विभिन्न पहलुओं को देखने के लिए एक न्यायिक आयोग नियुक्त किया था।

न्यायमूर्ति कुरूप ने कब्र में से शव को निकाल कर फिर से पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए थे। दूसरी बार हुए पोस्टमार्टम में शव पर 21 चोटों के निशान मिले थे जिनका जिक्र पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं था।

आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।

इस मामले में कम से कम चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी