देश की खबरें | बाबरी मामले में फैसला न्याय का मजाक: मोइली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने बृहस्पतिवार को बाबरी विध्वंस मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सभी आरोपियों को बरी किया जाना न्याय का मजाक है।

उन्होंने यह दावा किया कि इस फैसले से न्यायपालिका की तरफ से ‘असंवेदनशीलता’ प्रदर्शित होती है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

मोइली ने एक बयान में कहा, ‘‘रथ यात्रा और मस्जिद का गिराया जाना पूरे देश के सामने हुआ। पूरी दुनिया इसकी गवाह बनी। लेकिन सीबीआई इस सबूत को नहीं देख पाई।’’

उन्होंने दावा किया कि यह फैसला न्याय का मजाक है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा-राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया जाना गैरकानूनी.

गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस के यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, यह एक आकस्मिक घटना थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले, बल्कि आरोपियों ने उन्मादी भीड़ को रोकने की कोशिश की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)