देश की खबरें | ‘बलात्कार पीड़िताओं और दिव्यांगों से जुड़े मामलों में फैसला करने में और अधिक संवेदनशीलता बरतें जज’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने रविवार को उत्तर प्रदेश की निचली अदालतों के न्यायाधीशों से बलात्कार पीड़िताओं और दिव्यांग लोगों से जुड़़े मामलों का फैसला करने में और अधिक संवेदनशीलता बरतने की अपील करते हुए कहा कि न्यायाधीशों के रवैये में यह बात झलकनी भी चाहिए।

लखनऊ, 24 जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने रविवार को उत्तर प्रदेश की निचली अदालतों के न्यायाधीशों से बलात्कार पीड़िताओं और दिव्यांग लोगों से जुड़़े मामलों का फैसला करने में और अधिक संवेदनशीलता बरतने की अपील करते हुए कहा कि न्यायाधीशों के रवैये में यह बात झलकनी भी चाहिए।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (जेटीआरआई), लखनऊ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव तथा अयोध्या के जिला न्यायाधीशों समेत 225 से अधिक न्यायिक अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

लैंगिक न्याय और दिव्यांगों तथा यौन शोषण के पीड़ितों के प्रति जिला न्यायाधीशों को संवेदित करने के विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य निचली अदालतों के न्यायाधीशों को खासकर महिलाओं तथा दिव्यांगों से जुड़े मुकदमों के अधिक संवेदनशील तरीके से निपटारे के लिए प्रशिक्षित करना था।

न्यायमूर्ति डी. के. उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा "हमें महिलाओं का सम्मान करने की संस्कृति विकसित करनी चाहिए और हमें अपने समाज में समानता की संस्कृति का भी संचार करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि संविधान से क्रांति उत्पन्न नहीं होती, लेकिन यह क्रांतियां ही हैं, जिनसे संविधान बना है।

इससे पहले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी ने शनिवार को इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि न्याय की प्रक्रिया वादकारी केंद्रित होने के बजाय सरोकार केंद्रित होनी चाहिए।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने शनिवार को कहा था कि अदालतों में लंबित मामलों की संख्या काफी अधिक होने से यह साबित होता है कि लोगों को समय से न्याय नहीं मिल रहा है।

इस मौके पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति जे. जे. मुनीर और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

सं सलीम रंजन दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\