देश की खबरें | मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. सत्य नारायण प्रसाद का मंगलवार देर रात यहां निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, सात मई मद्रास उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. सत्य नारायण प्रसाद का मंगलवार देर रात यहां निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, 56 वर्षीय न्यायमूर्ति प्रसाद को दिल का दौरा पड़ा था।

तंजावुर जिले में 15 मार्च, 1969 को जन्मे न्यायमूर्ति सत्य नारायण प्रसाद वेल्लोर जिले के मूल निवासी थे।

उन्होंने वेल्लोर के ‘वूरहीस हायर सेकेंडरी स्कूल’ से पढ़ाई की थी और चेन्नई के लोयोला कॉलेज से इतिहास में स्नातक की उपाधि हासिल की थी।

न्यायमूर्ति प्रसाद ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में परास्नातक और कानून की पढ़ाई पूरी की।

प्रसाद ने 29 जनवरी, 1997 को तमिलनाडु और पुडुचेरी की बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया था।

उन्हें 2021 में मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।

न्यायमूर्ति प्रसाद के पिता आर. जयप्रसाद सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे।

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केआर श्रीराम ने दिवंगत न्यायमूर्ति प्रसाद के सम्मान में उच्च न्यायालय व रजिस्ट्री (मुख्य पीठ और मदुरै पीठ दोनों) और तमिलनाडु व पुडुचेरी के सभी अधीनस्थ न्यायालय, न्यायाधिकरण व उनके कार्यालय बुधवार को बंद रखने का निर्देश दिया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने न्यायमूर्ति प्रसाद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक