देश की खबरें | कड़कड़डूमा अदालत की न्यायाधीश पृथक-वास में गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़कड़डूमा जिला अदालत की एक न्यायाधीश सात दिनों के लिए पृथक-वास में चली गई हैं। उन्होंने एक दोषी के शव का निरीक्षण किया था, जो कोरोना वायरस से संक्रमित था। यह जानकारी यहां जारी एक सर्कुलर में दी गई।

नयी दिल्ली, 22 जून कड़कड़डूमा जिला अदालत की एक न्यायाधीश सात दिनों के लिए पृथक-वास में चली गई हैं। उन्होंने एक दोषी के शव का निरीक्षण किया था, जो कोरोना वायरस से संक्रमित था। यह जानकारी यहां जारी एक सर्कुलर में दी गई।

जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार की तरफ से जारी सर्कुलर में बताया गया कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीप्ति देवेश ने 16 जून को जीटीबी अस्पताल के शव गृह और मंडोली जेल का दौरा किया था। दोषी कंवर सिंह की मौत की कानूनी जांच प्रक्रिया के संबंध में उन्होंने दौरा किया था।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, गरीबों को मुफ्त अनाज देने की मियाद तीन महीने और बढ़ाने का किया आग्रह.

कानूनी जांच प्रक्रिया में मौत के कारण, स्थान और समय सुनिश्चित किया जाता है।

दोषी की 15 जून को मौत हुई थी।

यह भी पढ़े | पीसीबी की तरफ से पुष्टि, पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी कोरोना से पाए गए हैं पॉजिटिव: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

20 जून को जारी सर्कुलर में बताया गया कि उन्होंने सिंह की कोविड-19 जांच के भी निर्देश दिए थे जो 19 जून को पॉजिटिव आया।

सर्कुलर में बताया गया है कि कानूनी जांच प्रक्रिया के तहत न्यायाधीश ने मृतक के शव का भी निरीक्षण किया था।

सर्कुलर के मुताबिक, न्यायाधीश ने यह भी सूचित किया कि 16 जून को मंडोली जेल में उन्होंने जिन कैदियों और कर्मचारियों से मुलाकता की उनमें भी कोविड-19 का संक्रमण होने की संभावना थी।

सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘इसे देखते हुए शाहदरा जिले की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीप्ति देवेश को सलाह दी जाती है कि वह 16 जून से सात दिनों के लिए पृथक-वास में रहें या चिकित्सा सलाह के मुताबिक पृथक-वास में रहें तथा भारत सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक सभी आवश्यक एहतियात बरतें। सात दिनों के बाद वह अपने स्वास्थ्य के बारे में कार्यालय को सूचित करेंगी।’’

इसमें कहा गया है कि न्यायाधीश को निर्देश दिया गया है कि पृथक-वास के दौरान घर से काम करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\