ताजा खबरें | न्यायाधीश चर्चा तीन अंतिम लोस
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक पीठ मेरठ में स्थापित की जानी चाहिए।
भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एक पीठ मेरठ में स्थापित की जानी चाहिए।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के ईटी मोहम्मद बशीर ने कहा कि न्यायपालिका की नियुक्तियों में भी सामाजिक न्याय प्रतिबिंबित होना चाहिए।
बहुजन समाज पार्टी के कुंवर दानिश अली ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की अलग पीठ की मांग वर्षों से लंबित है जिस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों की भागीदारी पर ध्यान देना चाहिए।
निचले सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी न्यायपालिका में रिक्त पदों और लंबित मामलों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।
चर्चा में एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल, भाजपा के सुरेश पुजारी, अरुण साव आदि ने भाग लिया।
हक वैभव दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)