जरुरी जानकारी | जुबिलेंट फूडवर्क्स का मुनाफा 63 प्रतिशत बढ़कर 112.58 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जुबिलेंट फूडवर्क्स का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.01 प्रतिशत बढ़कर 112.58 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई जुबिलेंट फूडवर्क्स का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.01 प्रतिशत बढ़कर 112.58 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी फास्टफूड श्रृंखला डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स का संचालन करती है।

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 69.06 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान जुबिलेंट फुडवर्क्स की परिचालन आय 40.51 प्रतिशत बढ़कर 1,255.09 करोड़ रुपये रही। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में 893.18 करोड़ रुपये था।

जेएफएल ने बताया कि इस दौरान आय में वृद्धि 28.3 प्रतिशत रही।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान जेएफएल का कुल खर्च 35.65 प्रतिशत बढ़कर 1,104.94 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 814.51 करोड़ रुपये था।

इस दौरान, जेएफएल ने डोमिनोज पिज्जा के 58 नए रेस्तरां खोले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक