जरुरी जानकारी | चीन से 40 करोड़ डॉलर के आयात का बहिष्कार करेगी जेएसडब्ल्यू: पार्थ जिंदल

नयी दिल्ली, दो जुलाई विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू समूह ने सीमा पर जारी तनाव के बीच चीन से 40 करोड़ डॉलर के आयात को अगले 24 महीने में शून्य पर लाने का फैसला किया है। समूह की सहयोगी इकाई जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए हालिया टकराव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्रवाई (आयात के बहिष्कार) भारतीय मिट्टी पर उन्होंने (चीन ने) जो किया, उसका परिणाम है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

चौदह अरब डॉलर की कंपनी जेएसडब्ल्यू समूह का स्वामित्व पार्थ के पिता सज्जन जिंदल के पास है। समूह इस्पात, ऊर्जा, सीमेंट और बुनियादी संरचना जैसे मुख्य क्षेत्रों में कारोबार करती है।

पार्थ ने एक ट्वीट में कहा कि जेएसडब्ल्यू समूह चीन से सालाना 40 करोड़ डॉलर का आयात करता है। अब इसे बंद करने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

उन्होंने ‘बॉयकॉट चाइना हैशटैग’ के साथ कहा, ‘‘चीन के सौनिकों द्वारा हमारे जवानों पर अकारण किया गया हमला आंखें खोलने वाला है और स्पष्ट कार्रवाई की जरूरत बताता है। हम (जेएसडब्ल्यू समूह) चीन से सालाना 40 करोड़ डॉलर का शुद्ध आयात करते हैं। हम इसे अगले 24 महीने में शून्य पर लाने का संकल्प लेते हैं।’’

कंपनी के एक अधिकारी ने अनुमान लगाया कि कंपनी के इस्पात और ऊर्जा व्यवसाय के लिये 70-80 प्रतिशत आयात होता है, जिसमें मशीनरी और रख रखाव के उपकरण शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)