एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील को पहली तिमाही में 582 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू स्टील को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 582 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को इस संबंध में शेयर बाजार को जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू स्टील को पहली तिमाही में 582 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, 24 जुलाई जेएसडब्ल्यू स्टील को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 582 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को इस संबंध में शेयर बाजार को जानकारी दी।

पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 1,008 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

समीक्षावधि में कंपनी की कुल आय 11,914 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में आय 19,953 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल व्यय घटकर 12,504 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में व्यय 18,164 रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 संकट के वजह से मार्च 2020 में उसने अपना परिचालन निलंबित कर दिया था। कंपनी ने अप्रैल 2020 के अंत तक अपने सभी संयंत्रों में अनिवार्य सुरक्षा प्रावधानों के साथ परिचालन शुरू कर दिया था। मई और जून में इनकी क्षमता का 80 प्रतिशत तक उपयोग होने लगा था।

समीक्षावधि में कंपनी का इस्पात उत्पादन 29.6 लाख टन रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 42.4 लाख टन था। इस दौरान कंपनी की बिक्री 28 लाख टन रही जो पिछले साल समान अवधि में 37.5 लाख टन थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).