जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने 5,321 करोड़ रुपये के जीएमआर कमलंगा एनर्जी अधिग्रहण सौदे को रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि उसने कोविड-19 महामारी से संबंधित अनिश्चितताओं के चलते 5,321 करोड़ रुपये के जीएमआर कमलंगा एनर्जी अधिग्रहण सौदे को रद्द कर दिया है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सज्जन जिंदल की कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि उसने कोविड-19 महामारी से संबंधित अनिश्चितताओं के चलते 5,321 करोड़ रुपये के जीएमआर कमलंगा एनर्जी अधिग्रहण सौदे को रद्द कर दिया है।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि ‘लॉन्ग स्टॉप डेट’ यानी समझौते को अमलीजाना पहनाने के बाद काफी समय बीत जाने के बाद दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी के कारण जारी अनिश्चितता को देखते हुए सौदे को खत्म करने पर सहमति जताई है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

इससे पहले कोविड-19 महामारी के कारण मई में जीएमआर कमलंगा एनर्जी लिमिटेड में जीएमआर एनर्जी की पूरी हिस्सेदारी जेएसडब्ल्यू एनर्जी को बेचने की प्रक्रिया को टाल दिया गया था।

जीएमआर एनर्जी की कमलंगा एनर्जी लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने फरवरी में एक समझौता किया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

जीएमआर कमलंगा एनर्जी ओडिशा के ढेंकनाल में 1,050 मेगावाट क्षमता के ताप बिजली संयंत्र की मालिक और परिचालक है। यह सौदा 5,321 करोड़ रुपये में हुआ था, जो कार्यशील पूंजी और अन्य समायोजनों पर निर्भर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\