एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारी, नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पत्रकार को कुछ हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | गाजियाबाद में पत्रकार को गोली मारी, नौ लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद (उप्र), 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पत्रकार को कुछ हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय अखबार में काम करने वाले विक्रम जोशी ने अपनी भांजी का उत्पीड़न करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ 16 जुलाई को विजय नगर पुलिस चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह हमला हुआ है।

यह भी पढ़े | Assam Floods: असम में बाढ़ से मचा कोहराम! घर टूटे, सड़के डूबीं, जानवर भी हुए बेबस, चारो तरफ सिर्फ पानी ही पानी.

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से विजय नगर स्थित घर लौट रहे थे, रास्ते में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने पत्रकार के सिर में गोली मार दी और मौके से भाग गए। जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर शाम को कैबिनेट की बैठक, कोरोना सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा .

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि प्राथमिकी में नामज़द दो व्यक्तियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

नैथानी ने कहा, “ जोशी के भाई अनिकेत जोशी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 506 (धमकी देना) और 34 (एक मंशा से कई लोगों द्वारा कृत्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। “

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में तीन संदिग्धों—छोटू, आकाश बिहारी और रवि—का नाम है। इसके अलावा प्राथमिकी में कुछ अज्ञात लोगों का भी जिक्र है। छोटू और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आकाश को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मामले पर पुलिस की छह टीमें काम कर रही हैं।

नैथानी ने बताया कि पुलिस मामले के सबूतों के आधार पर मोहित, दलबीर, आकाश, योगेंद्र, अभिषेक और शाकिर को गिरफ्तार कर चुकी है।

परिवार ने आरोप लगाया कि विजय नगर पुलिस चौकी में दर्ज अपनी शिकायत में जोशी ने छोटू, रवि और आकाश का नाम लिया था।

प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, पत्रकार को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

नैथानी ने कहा, “परिवार ने स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से अपर्याप्त कार्रवाई का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और स्थानीय क्षेत्र अधिकारी मामले की जांच करेंगे। “

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना के बाद कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, "गाजियाबाद एनसीआर में है। यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है तो आप पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए। एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी। इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा? "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).