एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुंछ, रियासी में संदिग्ध गतिविधियों के बाद संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ और रियासी जिलों के सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुंछ, रियासी में संदिग्ध गतिविधियों के बाद संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया

जम्मू, 28 जुलाई जम्मू कश्मीर के पुंछ और रियासी जिलों के सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है और उन्होंने स्थानीय लोगों से उनके इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के सलोत्री-मंगनार अग्रिम क्षेत्र के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे कई इलाकों में रविवार सुबह एक व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि एलओसी पर संदिग्ध गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने इलाके में एक गहन तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने दोपहर में बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

इसी तरह, रियासी जिले में एक महिला ने गांव के बाहरी इलाके में दो संदिग्ध लोगों को देखने की सूचना दी जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पोनी के ददोया में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

जम्मू क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद पिछले एक पखवाड़े में कई तलाशी अभियान चलाए गए हैं।

पिछले 50 दिनों में जम्मू क्षेत्र में 15 आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर ये अभियान जरूरी हो गए हैं। इन आतंकवादी घटनाओं में दो अधिकारियों सहित 10 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए जबकि नौ तीर्थयात्रियों की भी जान चली गई। इसके अलावा 58 अन्य घायल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).