स्वस्थ होने के बाद जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट लौटने को तैयार
मंत्रिमंडल और सरकार के भीतर के सूत्रों ने शुक्रवार को यह बात कही।
लंदन, 24 अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड-19 से ठीक होने के बाद पूरी तरह कामकाज संभालने के लिए जल्द ही 10, डाउनिंग स्ट्रीट लौटने की तैयारी कर रहे हैं।
मंत्रिमंडल और सरकार के भीतर के सूत्रों ने शुक्रवार को यह बात कही।
ब्रिटेन के एक अखबार ने अपनी खबर में दावा किया कि जॉनसन अगले सोमवार से काम पर लौट सकते हैं। वहीं, एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्णकालिक कामकाज पर प्रधानमंत्री के लौटने की तारीख को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है।
देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, ‘‘मैंने कल उनसे (जॉनसन) बात की। वह प्रसन्न और हर्षित हैं तथा निश्चित तौर पर उनके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह काम पर कब लौटेंगे, यह उनका और डॉक्टरों का मामला है।’’
जॉनसन (55) को कोरोना वायरस की महामारी से ठीक होने के बाद 12 अप्रैल को सेंट थॉमस अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि वह अगले सप्ताह तक काम पर लौट सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

