विदेश की खबरें | जो बाइडेन और कमला हैरिस ने हिंदुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उनकी रनिंग मेट (उप राष्ट्रपति पद की दावेदार) भारतीय मूल की कमला हैरिस ने शनिवार को नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर हिंदुओं को बधाई दी और एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की।

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उनकी रनिंग मेट (उप राष्ट्रपति पद की दावेदार) भारतीय मूल की कमला हैरिस ने शनिवार को नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर हिंदुओं को बधाई दी और एक बार फिर बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की।

बाइडेन ने शनिवार को ट्वीट किया,“हिंदू पर्व नवरात्रि की शुरुआत के मौके पर मेरी और जिल की ओर से अमेरिका और दुनिया भर में त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। अच्छाई की एक बार फिर बुराई पर विजय हो और सभी को एक नई शुरुआत का मौका मिले।”

यह भी पढ़े | New Zealand Election Results 2020: न्यूजीलैंड में जेसिंडा आर्डर्न ने रचा इतिहास, चुनाव में दर्ज की शानदार जीत.

बाइडेन (77) तीन नवंबर को होने वाले चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिद्वंद्वी हैं।

ओबामा के प्रशासन में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति के रूप में बाइडेन व्हाइट हाउस और अपने अधिकारिक आवास पर दिवाली समारोहों में काफी सक्रिय रहते थे।

यह भी पढ़े | पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की ‘कठपुतली सरकार’ बनवाई.

वहीं सीनेटर हैरिस ने भी ट्वीट कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ट्वीट किया,“डगलस एम्हॉफ और मेरी तरफ से हमारे हिंदू अमेरिकी दोस्तों और उनके परिवारों को नवरात्रि की बहुत सारी शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह अवकाश हम सभी को अपने समुदायों का विकास कर नए अमेरिका के निर्माण की प्रेरणा दे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\