जोधपुर AIIMS की फिजियोथेरेपिस्ट ने खुदकुशी की
जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)में शनिवार को एक फिजियोथेरेपिस्ट ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जोधपुर (राजस्थान), 4 जुलाई : जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)में शनिवार को एक फिजियोथेरेपिस्ट ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर को काम से लौटने के बाद फिजियोथेरेपिस्ट नीरू सोनी (42) अपने पति एवं दो बच्चों के साथ कुछ देर तक बैठीं और फिर अपने कमरे में चली गयीं.
उन्होंने कहा कि बाद में जब उनके बच्चे उन्हें देखने गए तो वह पंखे से लटकी मिलीं. उन्हें तुरंत अस्पताल के आपात कक्ष में ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : Delhi: आटा चक्की मिल में काम करने के लिए बाध्य किए गए 12 साल के बच्चे को कराया गया मुक्त
एम्स में अस्थायी कर्मी के रूप में कार्यरत सोनी अपने पति पुनीत सेठिया के साथ रहती थीं और उनके पति अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग में डॉक्टर हैं. पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.
जांचकर्ताओं को संदेह है कि सोनी कार्यस्थल पर किसी बात से परेशान हुई होंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 01:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

