जरुरी जानकारी | जेएनपीटी का कंटेनर कार्गो परिवहन जून में 52.78 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के धीरे धीरे कमजोर पड़ने और लॉकडाउन में ढील दिये जाने के साथ आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जून में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में कंटेनर कार्गो का परिवहन एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 52.78 प्रतिशत बढ़कर 4,41,984 टीईयू (20 फुटे कंटेनर) तक पहुंच गया।

मुंबई, छह जुलाई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के धीरे धीरे कमजोर पड़ने और लॉकडाउन में ढील दिये जाने के साथ आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जून में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) में कंटेनर कार्गो का परिवहन एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 52.78 प्रतिशत बढ़कर 4,41,984 टीईयू (20 फुटे कंटेनर) तक पहुंच गया।

जेएनपीटी से एक साल पहले जून महीने में 2,89,282 टीईयू (कंटेनर) माल की ढुलाई हुई थी। निजी इस बंदरगाह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रेल परिचाहन के लिहाज से जेएनपीटी ने जून माह में 548 रेलगाड़ियों से आईसीडी परिवहन के 88,849 टीईयू का लदान- उतरान कार्य किया।

जेएनपीटी के चेयरमैन संजय सेठी ने कहा, ‘‘हम समूचे जेएनपीटी कार्यकालप में सुधार को देखते हुये काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कंटरेनर के आवागमन में वृद्धि हो रही है और महामारी के दौरान भी समग्र रूप से कंटेनर यातायात बढ़ा है।’’

उन्होंने बताया कि जून माह के दौरान जेएनपीटी ने एनएसआईसी और एपीएम टर्मिनल पर दो मोबाइल एक्स-रे स्कैनर स्थापित किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\