Jammu and Kashmir: पुलवामा में आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूर पर गोलियां चलाईं
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर पर गोलियां चला दीं. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 2 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर पर गोलियां चला दीं. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मुनीरुल इस्लाम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : INS Vikrant: पीएम मोदी ने नौसेना को सौंपा आईएनएस विक्रांत, समंदर में कई गुना बढ़ जाएगी भारत की ताकत
अधिकारी के मुताबिक, घटना उगरगुंड इलाके में सुबह के समय हुई. उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

