Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस ने जब्त की 100 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन, एक व्यक्ति गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये बताया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक का चालक भागने में कामयाब रहा. उन्होंने कहा कि सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान हरियाणा के निवासी भरत कुमार के रूप में हुई है.
जम्मू: जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) पुलिस ने बृहस्पितवार को पंजाब (Punjab) जा रहे एक ट्रक से 100 करोड़ रुपये के मूल्य की 52 किलोग्राम हेरोइन (Heroin) जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस (Police) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से घाटी में आतंकवाद (Terrorism) को वित्तपोषित करने के लिए इस नशीले पदार्थ की तस्करी जम्मू कश्मीर में की गई थी. Jammu-Kashmir: सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी कामयाबी, श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकियों में TRF का टॉप कमांडर शामिल
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''गुप्त सूचना के आधार पर झज्जर कोटली के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने राजमार्ग पर वाहनों की तलाशी के लिए चौकियां लगवाईं.''
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह भी मौजूद थे. मुकेश सिंह ने कहा कि श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक ने एक चौकी को पार किया और भागने की कोशिश की लेकिन उसे रोक लिया गया.
उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस ने 52 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये बताया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक का चालक भागने में कामयाब रहा. उन्होंने कहा कि सह-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान हरियाणा के निवासी भरत कुमार के रूप में हुई है.
एडीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि हेरोइन की खेप की कश्मीर के श्रीनगर से पंजाब में तस्करी की जा रही थी. उन्होंने कहा कि हेरोइन की थैलियों पर 1999 लिखा है, जो पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को वित्तपोषित करने के लिये इसकी तस्करी की ओर इशारा करते हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले बरामद हुई हेरोइन पर भी इस तरह के निशान मिले थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

