Jammu and Kashmir: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख ‘इन्फैंट्री दिवस’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.
श्रीनगर, 27 अक्टूबर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि 26 अक्टूबर, 1947 को जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह और भारत संघ के बीच विलय पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद इस पूर्व राज्य का भारत में आधिकारिक तौर पर विलय हुआ था.
उसके बाद भारतीय सेना 27 अक्टूबर, 1947 को बडगाम हवाई अड्डे पर उतरी थी और इस दिन को ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है. इस ऐतिहासिक दिन को प्रदर्शित करने के लिए 1947 के कुछ प्रमुख दृश्यों को फिर दर्शाया जाएगा. यह भी पढ़ें : MP: पानी की टंकी से क्लोरीन के रिसाव से भोपाल में अफरा-तफरी, हालात काबू में
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान सशस्त्र बलों के कई अन्य शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

