Jharkhand: झारखंड में गला काट कर व्यक्ति की हत्या, पुलिस हर कोण से कर रही जांच
झारखंड की राजधानी रांची से 50 किलोमीटर दूर बृहस्पतिवार को एक गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला जिसका गला कटा हुआ था. इस घटना के बाद से पुलिस मानव बलि समेत सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.
रांची, 15 अक्टूबर : झारखंड की राजधानी रांची से 50 किलोमीटर दूर बृहस्पतिवार को एक गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला जिसका गला कटा हुआ था. इस घटना के बाद से पुलिस मानव बलि समेत सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खून से लथपथ एक व्यक्ति को पिताई गांव के पास एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने पीटीआई- से कहा, “घटना रांची जिले के पिताई गांव में सुबह साढ़े नौ बजे हुई. यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक पर बम से हमले के आरोप में पांच गिरफ्तार
मृतक हरधन लोहरा कुल्हाड़ी से पेड़ की शाखाएं काट रहा था जब आरोपी तरुण महतो ने उससे कुल्हाड़ी छीन ली और उसके गले पर प्रहार किया जिससे उसका गला कट गया.”
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत
VIDEO: झारखंड में मानवता शर्मसार, अस्पताल से शव ले जाने की नहीं मिली सुविधा, नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड में बड़ा हादसा, रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस घने जंगलों में क्रैश, चालक दल समेत 7 लोगों की मौत (Watch Video)
Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए मतदान शुरू, 6,124 उम्मीदवार मैदान में; यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट
\