एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : टीएसपीसी के दो नक्सली गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को पड़वा थाना क्षेत्र के माधुरी जंगल से विशेष पुलिस दल ने खुफिया सूचना पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

देश की खबरें | झारखंड : टीएसपीसी के दो नक्सली गिरफ्तार, 50 हजार रुपये बरामद

मेदिनीनगर, 27 मई झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को पड़वा थाना क्षेत्र के माधुरी जंगल से विशेष पुलिस दल ने खुफिया सूचना पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से नकदी के अलावा चार नक्सल पर्चे, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

गर्ग ने बताया कि नकुल सिंह (25) और सुरेन्द्र सिंह (32) मोटरसाइकिल से बासू गांव की तरफ से माधुरी जंगल की ओर आ रहे थे और इसी दौरान पुलिस टीम ने नक्सलियों को धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि नकदी वसूली गयी लेवी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पलामू जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).