एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड : पुलिस अधीक्षक सहित कई लोगों की हत्या में वांछित 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गिरिडीह जिले से सुरक्षाकर्मियों ने दुमका के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार सहित कई पुलिसकर्मियों एवं आधा दर्जन चुनाव कर्मियों की हत्याओं के मामले में वांछित 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर नंदलाल मांझी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड : पुलिस अधीक्षक सहित कई लोगों की हत्या में वांछित 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार

गिरिडीह, आठ जुलाई झारखंड के गिरिडीह जिले से सुरक्षाकर्मियों ने दुमका के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार सहित कई पुलिसकर्मियों एवं आधा दर्जन चुनाव कर्मियों की हत्याओं के मामले में वांछित 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर नंदलाल मांझी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह सफलता खुखरा थाना क्षेत्र के कोकाडीह गांव में मिली।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली नंदलाल मांझी को खुखरा थाना क्षेत्र के कोडाडीह गांव से पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली दुमका और गिरिडीह जिले में सक्रिय था और माओवादियों की स्पेशल एरिया कमिटी का सदस्य था। रेणु ने बताया कि मांझी की तलाश राज्य की पुलिस को वर्षों से थी।

रेणु ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कई नामों से जाना जाता है। उसपर दुमका के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह बलिहार और छह चुनावकर्मियों की धमाका कर हत्या करने का भी आरोप है।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी है। उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि वे नक्सलियों की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करें।

रेणु ने नक्सलियों से मुख्यधारा में शामिल होने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर सरकारी आत्मसमर्पण नीति व योजना का लाभ उठा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).