एजेंसी न्यूज

Jharkhand: झारखंड में झाड़-फूंक कराने के नाम पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड के लोहरदगा में झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी.

Jharkhand: झारखंड में झाड़-फूंक कराने के नाम पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-IANS)

लोहरदगा, 14 जनवरी : झारखंड (Jharkhand) के लोहरदगा में झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी.

लोहरदगा सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र के भक्सो हरा टोली निवासी सनीचरवा लोहरा (57) के घर रात करीब साढ़े आठ बजे तीन लोग झाड़-फूंक कराने आए थे. इन लोगों ने अपना पता नदिया गांव बताया और लोहरा से कुछ दूर उन्हें छोड़ने की बात कही. यह भी पढ़ें : Corona Vaccine को लेकर झारखंड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता बोले-अगर लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर कोई संशय है तो मैं सबसे पहले खुद पर लगाऊंगा

उन्होंने बताया कि रास्ते में ही अपराधियों ने लोहरा को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).